कार्मिकों को डाक मत पत्र हेतु बने बथों का जिला अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण
*कार्मिकों को डाक मतपत्र हेतु बने बूथो का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण*
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद मऊ में 07 मार्च 2022 को मतदान होना है। इसीक्रम में दिनांक 24 से 27 फरवरी 2022 तक चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया में संपन्न होगा। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई है। डाक मतपत्र हेतु प्रशिक्षण स्थल पर बने विधानसभावार बूथो का जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था एवं डाक मत पत्र हेतु बने बूथो की व्यवस्था से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। जिलाधिकारी ने बताया कि कल से शुरू हो रहे द्वितीय प्रशिक्षण में चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिको को भाग लेना अनिवार्य है, अनुपस्थिति की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज एवं बूस्टर डोज का प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य है। जिन लोगों का टीकाकरण अभी पूर्ण नहीं हुआ है उनके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही टीकाकरण की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment