राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के कोर कमेटी की बैठक रविवार के दिन केंद्रीय कार्यालय बालागंज लखनऊ में संपन्न हुई
*म ऊ क्रांति न्यूज*
*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के कोर कमेटी की बैठक रविवार के दिन केन्द्रीय कार्यालय बाला गन्ज लखनऊ मे हुई सम्पन्न*!
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की कोर कमेटी की बैठक राजधानी लखनऊ संगठन के हेड ऑफिस544/3713 समनान गार्डेन कैम्पवेल रोड बालागंज लखनऊ जो प्रदेश महामंत्री मो अनीस जी का आवास भी है पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई! बैठक में संगठन हित के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई !संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए तथा संगठन से जुड़े प्रदेश व देशभर के पत्रकार साथियों का उत्पीड़न ना होने पाए और उन्हें संगठन के द्वारा हर स्तर पर मदद करने के तौर-तरीके पर कोर कमेटी में विस्तृत रूप से चर्चा की गई ! रराष्ट्रीय पत्रकार संघ के सभी जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सम्मानित कर प्रमाण वह सम्मान पत्र दिए जाने पर सर्व सम्मति से निर्णय हुआ वहीं राष्टीय सम्मेलन जनपद चन्दौली में कराए जाने पर बिचारी विमर्श किया गया! संघ के प्रमुख जगदीश सिंह ने प्रदेश के सभी सम्मानित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों से अपील कि संगठन हित में अपना योगदान तहे दिल से मजबूती के साथ सहयोग करते रहें अपना विचार व मार्गदर्शन संगठन को समय-समय पर दे ते रहें। आपका सुझाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा। संगठन मजबूत तो हम आप मजबूत होंगे। राष्ट्रीय पत्रकार संघ पत्रकार हित में हमेशा हर कदम पर आप के साथ साथ मजबूती से खड़ा होगा देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत अभी तक 15प्रदेश में अपना बिस्तार कर चुका है। एक दर्जन जनपदों में पत्रकारों की समस्याओं का निदान करा चुका है इस मौके राष्टीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, राष्टीय मिडी या प्रभारी अश्वनी सिंह, राष्टीय महासचीव शमशेर गाजी पूरी।प्रदेश अध्यक्ष आईबी सिंह प्रदेश महामंत्री मो अनीश प्रदेश संगठन मंत्री बिनोद सिह उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment