राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का पूरे भारत में जलवा

*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का पूरे भारत मे जलवा* !
*भारत के 22 प्रदेश में लगातार हो रही है बैठकें*!!
*उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में रविवार को हुती आगामी बैठक*भारी संख्या में उपस्थित रहे पत्रकार*!
*पत्रकारों पर हो रहे जुल्म के विरोध में संगठन के राष्टीय अध्यक्ष ने भरी हूंकार*!!
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत चार वर्ष पुर्व वजूद में आया था चार वर्ष में जिस मुकाम को हासिल कीमा है वह तमाम पत्रकार संगठनों में खलबली पैदा कर दिया है।विश्व के 42देश भारत के 22 प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के 74 जनपदो में लगातार पत्रकार साथियों के उत्पीडन के सवाल को लेकर बैठकों का सिल सिला जारी कर आर पार की लड़ाई के लिए रणनिति पर बना रहा है।
अभी कल रविवार के दिन धर्म की नगरी अयोध्या धाम के हनुमान गढ़ी  के बगल मे स्थित सप्तसागर कालोनी  मारूती नन्दन गेस्ट हाऊस में हंगामे दार बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से पत्रकार साथी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सभी साथियों को अंग बस्त्र तथा संगठन का प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया,! अयोध्या जिलाध्यक्ष मनोज दूबे के प्रयास से अयोध्या जनपद में राष्टीय पत्रकार संघ भारत दिन रात आगे बढ़ रहा है।बैठक के दौरान म ऊ जनपद के निवासी ओम प्रकाश सिंह निवासी काझा तथा डा अजय कुमार सिंह शिवा कालोनी सराय लखन्सी को प्रदेश संरक्षक बनाकर सम्मानित किया गया! वहीं अयोध्या जनपद से लगभग एक दर्जन नये साथी संगठन में शामिल हुए। इस मौके पर राष्टीय अध्यक्ष  जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष सत्यब्रत सिंह कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बिनोद सिंह राष्टीय मिडिया प्रभारी अश्विनि सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह प्रदेश मिडिया प्रभारी गोंडा निवासी मो अनीश, राष्टीय अध्यक्षा पूनम सिंह राष्टीय संयोजक डा अशोक चौहान , तेलंगाना प्रभारी जितेंद्र, म ऊ जिलाध्यक्ष रामसूरत राजभर, अयोध्या जनपद जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन स्थानीय  पत्रकार साथियों के अलावा अयोध्या के क ई नामी गिरामी लोग उपस्थित रहे!संगठन की अगली बैठक सात जुलाई को श्रावस्ती में किए जाने की राष्टीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने घोषणा किया। राष्टीय पत्रकार संघ भारत को अयोध्या के लोगो का भरपूर सहयोग सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।