अत्यंत मेधावी आदर्श सिंह की निरंतर उपलब्धियों से अत्यंत गौरवान्वित है जनपद । (मनोज कुमार सिंह की कलम से)

अत्यंत मेधावी आदर्श सिंह की निरंतर उपलब्धियों से अत्यंत गौरवान्वित है जनपद,
कमाल दर कमाल, करिश्मा दर करिश्मा 

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक आफिसर पर चयनित आदर्श सिंह ने न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन आंँफ इंडिया में वैज्ञानिक अधिकारी सी ग्रुप ए में भी चयनित होकर दूसरी बार सबका नाम रोशन किया -

    कक्षा में पढ़ाई-लिखाई और परीक्षा में कड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में विख्यात बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह मऊ के विद्वान प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार सिंह के छोटे पुत्र अत्यंत मेधावी आदर्श सिंह ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ( Bhabha Atomic Reasearch Centre, BARK) में साइंटिफिक आफिसर पद पर चयनित होकर विद्यालय सहित जनपद को गौरवान्वित किया ही था कि महज़ एक पखवाड़े के अंदर दूसरी उपलब्धि ने जनपद के मान सम्मान को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचा दिया। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक आफिसर पद पर चयनित हुए आदर्श सिंह ने न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन आंँफ इंडिया में वैज्ञानिक आफिसर ग्रुप ए में चयनित होकर दूसरी बार अपनी प्रतिभा का परचम बुलंद किया है। मूलतः घूरहाबर सियावस्ती मऊ में पैदा हुए बचपन से ही मेधावी आदर्श सिंह कड़ी मेहनत ,लगन परिश्रम से निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहे है। निरंतर मिलती इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर बापू स्मारक इंटर कॉलेज के यशस्वी प्रबंधक पूर्व गृह सचिव श्री बीरेंद्र प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पोते की उपलब्धियों से गदगद वृद्ध दादी श्रीमती ललिता सिंह ने भावुक शब्दों से अंनत शुभकामनाएं दिया। स्वर्गीय श्री हरिकेश सिंह के प्रपौत्र आदर्श सिंह को प्राप्त होती निरंतर उपलब्धियों को माता श्रीमती किरन सिंह और बड़े भाई आयुष सिंह ( सहायक अध्यापक D A V मऊ ) ने मेहनत ,लगन ,ईश्वर की अनुकम्पा और बड़ों के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया। नदवासराय क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं समाज सेवी श्री रामजन्म सिंह आदर्श की इन उपलब्धियों को भावी परिक्षार्थियों के लिए अनुसरणीय और प्रेरणा देने वाला बताया। चाचा चाची परिवार सहित रिश्तेदारों ने भी इन उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया और जनपद के लिए ऐतिहासिक बताया। आदर्श के मौसा डॉ ईशदत्त सिंह एवं मौसी श्रीमती चंदा सिंह ( प्रधानाचार्य GG I Cअजमतगढ) ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर करने की मंगलमय कामना किया। कड़ी परीक्षा के उपरांत प्राप्त इन करिश्माई उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार के श्री प्रणव चतुर्वेदी ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आशीर्वाद दिया। विद्यालय परिवार के ही लेखक और साहित्यकार मनोज कुमार सिंह ने आदर्श सिंह की मेधा शक्ति की सराहना करते हुए इन उपलब्धियों को जनपद की गरिमा को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचाने वाली उपलब्धि बताया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री भुल्लन सिंह, प्रवक्ता डॉ कन्हैया लाल गुप्ता, बंशबहादुर कन्नौजिया, सुरेश कुमार, शिक्षक ललित तिवारी, विनोद कुमार पटेल, छेदीलाल, हरिनाथ राम, गिरिश चंद्र यादव, अखिलेश सिंह, आफताब अहमद, डॉ संजय यादव, विजय शंकर राय, आशुतोष कुमार सिंह, बीरेंद्र, धर्मेन्द्र, राजेश ने इसे गर्व और गौरव की अनुभूति के साथ आदर्श सिंह को भावी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। घर परिवार रिश्तेदार क्षेत्र समाज और विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है एवं सम्मानित जन खबर मिलने के उपरांत निरंतर बधाईयां दे रहे हैं। होनहार वीरवान के होत चिकने पात की कहावत को अपने पुरूषार्थ, पराक्रम, परिश्रम और प्रतिभा से चरित्रार्थ करते आदर्श सिंह को जनपद के सभी शिक्षक संगठनों  ने आशीर्वाद दिया और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन शुभकामनाएं दीं। 

मनोज कुमार सिंह 
लेखक/ साहित्यकार/स्तम्भकार


Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।