मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के क्रम में एंटी रोमियो दल की कार्यवाही

*◆मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में किया जा रहा जागरूक*
आज दिनांक 23.11.2024 जनपद मऊ के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन) महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

समर्पण फाउंडेशन प्रेसिडेंट अभिषेक पाण्डेय द्वारा 60 दिव्यांगजनो को कंबल वितरित किया गया

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार