Posts

शौचालय में दरवाजे की जगह पर्दा, आखिर कहां रखी जा रही है दरवाजे की लकड़ी

Image
शौचालय में दरवाजे की जगह पर्दा तो कहीं रखी जा रही लकड़ी इंदारा।  स्वच्छ भारत मिशन को पांच साल पूरे हो चुके हैं, मगर गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का सपना अब तक साकार नहीं हो पाया है। अभियान के तहत गांव-गांव शौचालय तो बनवा दिए गए, लेकिन इन शौचालयों का उपयोग सुनिश्चित कराने की सुध किसी को नहीं है। आलम यह है कि शौचालयों में कहीं कबाड़ रखा जा रहा है तो कहीं उपले और लकड़ी हैं। तमाम शौचालय अब भी अधूरे पड़े हैं।लोग दरवाजे की जगह कपड़े का पर्दा डालकर काम चला रहे हैं।      कोपागंज ब्लॉक के अदरी देहात गांव में दर्जनों शौचालय बनाए गए हैं। गांव ओडीएफ हो चुका है, मगर यहां बने शौचालय की हालत खस्ता है। कहीं शौचालय में कपड़े का पर्दा लगाकर काम चला रहे हैं। तों कही दरवाजा तक नही लग सका है।कही अगल-बगल घास-फूस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कहीं छत तक नही लगा है। कि काफी समय से उसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। गांव के कई अन्य शौचालयों का भी यही हाल है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पात्रता सूची के बाद भी शौचालय नहीं मिला है। लिहाजा वह खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। ...

*सफ़र में मुश्किलें आए तो हिम्मत और बढ़ती है, अगर कोई रास्ता रोके तो जुर्रत और बढ़ती है*(जगदीश सिंह की कलम से)

Image
*सम्पादकीय* ✍️जगदीश सिंह सम्पादक✍️ *सफर में मुश्किलें आए, तो हिम्मत और बढ़ती है*!  *अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ती है*!!  *मगर बिकने पे आ जाओ, तो घट जाते है दाम अक्सर*? , *ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ती है*?? ... तबाही के मुहाने पर खड़ी मानवता के बिनाश के लिये बिध्वन्सक कार्यवाही में तल्लीन रसीया बहसी बन चुका है!दुनियां भर के देशों की अपील को ठुकरा कर युक्रेन के रिहायशी इलाकों में बमबारी कर रहा है। युक्रेन की बहादुर जनता अब मोर्चा सम्हाल लिया है! जगह जगह रूसी सैनिकों का रास्ता रोक रही है! जज्बा लिये हौसले की जंग लड रहा युक्रेन आज भी तन्हा तबाही झेल रहा है!और इसी का फायदा उठाकर रुस युक्रेन में बहसी खेल खेल रहा है।बर्बाद तो युक्रेन हो रहा है !लेकिन रुस की हालत भी खराब है!नाटो देशों ने आर्थिक प्रतिबन्ध लगाकर रुस की हेकड़ी को फुस कर दिया है! काला सागर का रास्ता रोक दिया गया सारे नाटो देश एक मंच पर आकर रसिया पर तंज कस रहे हैं! लेकिन खुलकर कोई युक्रेन के लिये सामने नहीं आ रहा है!मौत के मुंह में छटपटा रहा युक्रेन की हालत शेर के मुंह में फंसे जानवर की हो ...

आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि सभी 4 विधानसभा सीटों पर दलबदलू को मिला जगह

Image
*टिकट कटने के बाद पहली बार घोसी पंहुचे सुधाकर सिंह, हजारों ने किया स्वागत* *आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी, कि सभी चार विधानसभा सीट पर दल बदलू को मिला जगह*   घोसी। मऊ के जन नेता पूर्व विधायक, समाजवादी पार्टी के नेता सुधाकर सिंह का समाजवादी पार्टी से मधुबन विधानसभा का टिकट कटने के बाद लखनऊ से घोसी पहली बार लखनऊ, मऊ बायां घोसी आगमन पर उनके समर्थन में पंहुचे हजारों समर्थकों ने घोसी में जोरदार स्वागत करने के साथ उनके साथ रहने की बात कही। वहीं सुधाकर सिंह ने भावुक होकर समर्थन देने पर आभार जताया। समर्थकों ने संघर्ष में हर तरह से साथ देने की हुंकार भरी। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मैं सपा छोड़ा ही कहा हूं। आज की भीड़ ने मुझे सबका नेता बना दिया। मैं मजबूत था मुझे और मजबूत बना दिया‌। सुधाकर सिंह ने कहा कि अपार भीड़ को देखकर आज मैं अपने अंदर वही पुराना ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। मेरे 40 वर्ष के राजनैतिक कार्यकाल में आप सभी का स्नेह आज भी बरकरार पाकर अपने को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आप सभी के निर्णय के साथ मैं भी रंहूगा। आप सभी का जो भी निर्देश होगा उसी के अनुसार चलूगा। मेरे राजन...

उत्तर प्रदेश अधिवक्ता परिषद जनपद मऊ द्वारा राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया

Image
मऊ- उ.प्र. अधिवक्ता परिषद ,जनपद म ऊ द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता मे " राष्ट्र- निर्माण मे अधिवक्ताओं की भूमिका" पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया । गोष्ठी मे उपस्थित अधिवक्ताओं ने संयुक्त तौर पर अपने विचार रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र के पर्व की तरह मनाने और शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया । इस हेतु अधिवक्ताओं ने पाच पाच के ग्रुप बनाकर अपने अपने प्रभाव क्षेत्रों मे जनसंपर्क की योजना भी बनाई ।               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री शीतल गौड़ ने सम्बोधित करते हुए विस्तार से बताया कि उ.प्र. सरकार ने दंगामुक्त,अपराध और अपराधी मुक्त प्रदेश की "स्थापना" किया है।, मंदिर निर्माण के बाधाओं को सफलतापूर्वक समाप्त कर"रक्तहीन क्रांति" किया है । शिक्षा       -----------------    और व्यापार तथा विकास और विस्वास का वातावरण निर्मित किया है । केंद्र के तमाम जनकल्याणी योजनाओं को लागू करके भय,भूख, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है, और बिना किसी भेदभाव ...

संत गाडगे महाराज की 146 वी जयंती दिवाकर समाज बगीची गंधारी आगरा पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

Image
दिवाकर महासभा आगरा के तत्वाधान में संत गाडगे महाराज की 146 वी जयंती दिवाकर समाज बगीची गंधारी आगरा पर बहुत ही धूमधाम से मनाई गई जयंती के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने कहा कि संत गाडगे महाराज दिवाकर समाज के ही नहीं सर्व समाज के संत हैं अशिक्षित होते हुए संत गाडगे महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया तथा सैकड़ों विद्यालय छात्रावास आदि का निर्माण महाराष्ट्र में करवाया दिवाकर समाज के लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि संत गाडगे महाराज के द्वारा बताए गए मार्ग पर दिवाकर समाज को चलना चाहिए तथा अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथि श्री राम खिलाड़ी वर्मा पूर्व चीफ इंजीनियर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दिवाकर समाज के लोगों को शराब नशाखोरी आदि का परित्याग करके धन संचय करना चाहिए जिससे आर्थिक रूप से दिवाकर समाज सक्षम बनेगा और अपना विकास भी करेगा कार्यक्रम संयोजक पार्षद अमित दिवाकर ने कहा कि दिवाकर महासभा समाज के शिक्षित युवाओं के मार्गदर्शन के लिए सेमिनार आ...

शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 30 लाख से अधिक का शराब बरामद

Image
सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट आजमगढ़,,,,,,,,,,, शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लाख से अधिक की शराब बरामद, शराब के साथ होती थी नकली दवाओं की सप्लाई आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में अवैध शराब पीने से मौत के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है। देर रात पुलिस ने एसपी अनुराग के नेतृत्व में कार्रवाई कर तीन आलीशान कोठियों में अवैध शराब बनाने की फैक्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब, कफ सीरप और शराब सप्लाई करने वाले कई वाहनों को बरामद किया है। जबकि अवैध शराब फैक्टी का मालि नदीम सहित पांच आरोपी फरार है जिस पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। 

कार्मिकों को डाक मत पत्र हेतु बने बथों का जिला अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

Image
*कार्मिकों को डाक मतपत्र हेतु बने बूथो का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण* विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद मऊ में 07 मार्च 2022 को मतदान होना है। इसीक्रम में दिनांक 24 से 27 फरवरी 2022 तक चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया में संपन्न होगा। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई है। डाक मतपत्र हेतु प्रशिक्षण स्थल पर बने विधानसभावार बूथो का जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था एवं डाक मत पत्र हेतु बने बूथो की व्यवस्था से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। जिलाधिकारी ने बताया कि कल से शुरू हो रहे द्वितीय प्रशिक्षण में चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिको को भाग लेना अनिवार्य है, अनुपस्थिति की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज एवं बूस्टर डोज का प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य है। जिन लोगों का टीकाकरण अभी पूर्ण नहीं हुआ है उनके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही टीकाकरण की व्यवस्था ...